Ranchi: कोडरमा घाटी में बिहार से बंगाल जा रही धान लोड ट्रक चालक को बंधक बनाकर अपराधियों ने लुट की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस लुटा गया धान लोड ट्रक बरामद कर लिया है. रामगढ़ जिले के माण्डु थाना क्षेत्र के ग्राम- हेसागढ़ा स्थित रांची पटना राष्ट्रीय राजमार्ग- 33 के किनारे से धान लोड ट्रक को बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार 24 जनवरी की रात ट्रक (बीआर-01जीबी-5963) बिहार के पावापुरी से धान लोड कर बंगाल के वर्द्धमान जा रही थी. इसी क्रम में कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में तीन अपराधियों ने एक बड़ी वाहन से ओवरटेक कर ट्रक को रोका और ट्रक चालक को बंधक बना कर धान लोड ट्रक लूट ली गई थी. इस संबंध में ट्रक चालक विनोद यादव के लिखित आवेदन पर कोडरमा थाना (कांड संख्या- 13/2025) में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. वही मामले के उद्दभेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया. गठित टीम के द्वारा की जा रही लगातार छापामारी, तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर रांची पटना राष्ट्रीय राजमार्ग- 33 के किनारे से धान लोड ट्रक को बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed