Ranchi: दुमका के भुस्की पहाड़ी में खाना बनाने के विवाद में सौतेली मां की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को रानेश्वर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी दिलवान मोहली के निशानदेही पर धान काटने का हंसुआ औऱ खून लगा हुआ टी शर्ट पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सुनील मोहली के लिखित आवेदन के आधार पर रानेश्वर थाना (काण्ड सं0-49/25) में दिलवान मोहली के विरुद्ध 21 दिसंबर की रात अपनी सौतेली माँ संदरी मोहली को धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर देने के आरोप में दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में दिलवान मोहली को गिरफ्तार किया गया. आऱोपी ने स्वीकार किया कि रात में खाना बनाने को लेकर अपनी सौतेली माँ संदरी मोहली के साथ कहा सुनी हुआ था. जिससे गुस्सा होकर अपनी सौतेली माँ को धान काटने वाला हंसुआ से गला रेत कर हत्या कर दिया. आरोपी के निशानदेही पर बुधवार को ग्राम भुस्की पहाड़ी स्थित घर से घटना में प्रयुक्त धान काटने वाला हंसुआ तथा खून लगा टी शर्ट बरामद किया गया.
