Ranchi: दुमका में करीब एक दर्जन छिनतई और लूट में शामिल कोढ़ा गैंग के दो अपराधी को स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने पकड़ा है. दुमका के जरमुण्डी स्थित पुराना अस्पताल के पास रुपया लूटकर भागने के क्रम में दोनो आरोपी को पकड़ा गया है. हालांकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहा जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. गिरफ्तारी आरोपी में बिहार के कटिहार जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के रहने वाले रुपेश उर्फ रोहन कुमार और कौढ़ा थाना क्षेत्र के गेंदाबाड़ी निवासी सुजीत उर्फ सिन्दु यादव का नाम शामिल है. आरोपी रुपेश के पेन्ट के जेब से लूटा गया 50000 रुपया, सुजीत के पर्स से दो सोने का चैन, लॉकेट, मोबाइल और बाइक (JH10EJ 1462) पुलिस ने बरामद किया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि बीते गुरुवार को जरमुण्डी थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने सूचना दिया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी जरमुण्डी पुराना अस्पताल के पास से एक व्यक्ति के पारस से कुछ पैसा लूट कर देवघर की और भाग रहे है. सूचना पर जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एक एसआईटी की टीम पीछा किया. हालांकि इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने पीछा कर बीआरसी मोड़ जरमुण्डी के पास आरोपी पकडा है. बाइक सवार दोनो आरोपी अनियंत्रित होकर गिर गया था. मौके पर पुलिस रुपेश उर्फ रोहन कुमार और सुजीत उर्फ सिन्द्र यादव को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से सोने का चैन, लॉकेट तथा 50000 रुपया बरामद किया गया. दोनो अपराधी अपना अपना अपराध स्वीकारोक्ति में दुमका एवं देवधर जिला के विभिन्न लूट, छिनतई किये गये घटना को स्वीकार किया. यह भी बताया गया कि 13 फरवरी को दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 50000 एक महिला के पास से लूट है. तथा वह पैसा मेरे साथी जो ग्लैमर मोटर साईकिल में आया था वे लेकर भाग गया है. रोहन उर्फ रुपेश कुमार के विरुद्ध बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना में मामला दर्ज है. सुजीत उर्फ सिन्टू यादव के विरुद्ध बोकारो स्केटर 4 थाना में मामला दर्ज है. दोनो आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *