Ranchi: रांची के रामपुर चौक के पास होटल में चल रहे अवैध शराब कारोबार का खुलासा करते हुए सिल्ली थाना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. बलराम साहू के दुकान से विभिन्न ब्रांड के 112 बोतल विदेशी शराब और प्रकाश साहू के होटल से 233 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- रामपुर स्थित रामपुर चौक के पास बलराम साहू एवं प्रकाश साहू के होटल में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बेचा जा रहा है. इस संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी के द्वारा सनहा दर्ज किया गया. सूचना पर सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के क्रम में ग्राम रामपुर स्थित रामपुर चौक के पास पहुंचकर छापामारी कर किया गया. छापामारी के क्रम मे बलराम साहू के होटल विक्की-बन्टी मिष्टान भंडार एवं प्रकाश साहू के होटल-सनाया स्वीट्स से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में सिल्ली थाना (काण्ड सं0-25/2026) में मामला दर्ज किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *