Ranchi: वाहन दुर्घटना में दर्ज मामले की जोनल आईजी अखिलेश झा मंगलवार को समीक्षा किया. सड़क किनारे, होटलों के बाहर एवं अन्य स्थानों पर नियम विरुद्ध पार्किंग किया जाता है. इस वजह से भी वाहन दुर्घटना होती है. और लोगों के जान भी जाती है. हाल के दिनों में राजधानी रांची के राहे, मांडर, नगड़ी, तमाड, सदऱ थाना में वाहन दुघर्टना में दर्ज मामले आईजी की अध्यक्षता में गर्मिन एसपी, संबंधित थाना क्षेत्र के डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं अनुसंधानकर्त्ताओं के साथ समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में सड़क दुर्घटना से संबंधित लंबित काण्डों का अनुसंधान ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अनावश्यक रूप से रोड, होटलों के बाहर खड़े वाहनों के विरूद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत् कार्रवाई करने को कहा गया. एवं इस तरह की लापरवाही पूर्ण घटनाओं की रोकथाम के लिए कई निर्देश भी दिए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed