Ranchi: पलामू जोन के आईजी सुनील भास्कर बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. बैठक में रेंज के डीआईजी नौशाद आलम, गढ़वा अमन कुमार, लातेहार एसपी कुमार गौरव, पलामू के एएसपी अभियान राकेश सिंह व सीआरपीएफ कमांडेंट बीके मिश्र समेत कई अधिकारी शामिल हुए. बैठक में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही नक्सलियों और संगठित आपराधिक गिरोहों की संपत्ति जब्त करने को कहा गया है.
आईजी ने सभी थानों में आगंतुकों के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियाँ सुनिश्चित करने को कहा है. उनके लिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए. जनता को अपने सभी आवेदनों की रसीदें मिलनी चाहिए. पुलिसकर्मी और अधिकारी जनता से शालीनता और विनम्रता से बात करने को कहा गया है. वही चोरी की घटना को लेकर आमलोगों से कहा है कि घर से बाहर घूमने जा रहे लोग स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दे
वही माइकिंग, विज्ञापन, सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों आदि के माध्यम से स्थानीय एसएचओ, हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार करें. किराए पर रहने वाले सभी लोगों का किरायेदार सत्यापन और होटलों में ठहरने वालों का सत्यापन करने को कहा गया है.
