Ranchi: बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर सुनील भास्कर मंगलवार को रामगढ़ एसपी कार्यालय स्थित सभागार में समीक्षा करने पहुंचे. इस दौरान रामगढ़ एसपी, पतरातु एसडीपीओ, डीएसपी (मु॰) एवम् रामगढ़ जिला के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना, ओपी प्रभारियों के साथ फायरिंग, आगजनी से संबंधित घटित घटनाओं, सम्पत्तिमूलक एवम् संगठित अपराध मामले जेल से बाहर आए अपराधियों के विरुद्ध की गई कारवाई की समीक्षा की गई. देश के बाहर रहकर गिरोह का संचालन कर रहे संगठित गिरोह के सरगना के विरूद्ध रेड कार्नर नोटिस, लूक आउट नोटिस जारी करने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया है. ई-प्रिजन के माध्यम से प्रत्येक दिन जेल से /जमानत पर मुक्त अपराधियों का सत्यापन कर निगरानी रखने को कहा गया है. गिरोह से संबंधित सभी अपराधी के विरूद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. निरीक्षण एवं मासिक अपराध गोष्ठि के क्रम में कार्रवाई की समीक्षा के साथ ही विशेष अभियान चलाकर सभी दागियों का सत्यापन कराते हुए उनकी वर्तमान गतिविधि से संबंधित जानकारी एकत्रित करने को कहा गया है. वैसे गिरोह सदस्य जो अन्यत्र जिला से हो उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित एसपी को पत्राचार करने को कहा गया है. अपने-अपने जिला के डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करें ताकि किसी व्यवसायीक को किसी प्रकार का धमकी भरा कॉल प्राप्त हो तो उसका सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई की जा सके. जिले में प्रवेश-निकास के सभी मार्गो पर ट्राइगोनल स्लाइडिंग बेरियर लगाकर एंटी क्राइम चेकिंग तथा रक्षक ऐप के माध्यम से प्रविष्टि करना सुनिश्चित करने को कहा गया है. सभी एसडीपीओ को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है. शराब का सेवन कर अड्डेबाजी करने वाले स्थानों एवम् जुआ खेलने वाले अड्डों को चिन्हित कर विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed