Ranchi: आईजी अभियान ने 10 जून को नक्सल उन्मूलन संबंधित समीक्षा बैठक के क्रम में दिए गये निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक किया. समीक्षा के क्रम में पलामू क्षेत्र में सक्रिय माओवादी एवं Splinter Groups के विरूद्ध अभियान तेज करने का निर्देश दिया. एसपी द्वारा इस साल में अभी तक जेल से बाहर जमानत पर छूटे सभी नक्सली एवं उनके सहयोगियों का सत्यापन के संबंध में जानकारी दी गयी. जिस पर उन सभी का नियमित रूप से निगरानी करने को कहा गया. पूर्व में लंबित 17 CLA Act./ UAP Act. के काण्डों के अनुसंधान को पूर्ण करते हुए त्वरित निष्पादित करने का निर्देश दिया. फिरार नक्सलियों के विरूद्ध लंबित इस्तेहार एवं कुर्की-जप्ती की समीक्षा की गयी तथा उनके विरूद्ध पुरस्कार प्रस्ताव समर्पित करने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थापित पुलिस पिकेट पर उपलब्ध व्यवस्था के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गयी.

इस बैठक में एसआईबी डीआईजी चौथे मनोज रतन, एसपी अभियान अमित रेणु पुलिस अधीक्षक,  एसआईबी एसपी नाथु सिंह मीणा के अलावे पलामू जोन के आईजी, रेज के डीआईजी, लातेहार, पलामू, गढ़वा एसपी एवं सीआरपीएफ़ के पदाधिकारी विडियो काफ्रेंसिग से जुड़े थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed