Ranchi: चाईबासा में नक्सलियों के लगाए गए IED के चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया. जबकि दो घायल है जिसका इलाज चल रहा है. शहीद जवान हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर असम का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि जवान इलाके में नक्सलियों के विरुद्ध सर्चिग अभियान पर निकले थे.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगली क्षेत्र में IED ब्लास्ट की दो घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के एक इंस्पेक्टर, एक ASI व एक हेड कांस्टेबल जख्मी हो गए. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये राउरकेला ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद हो गया. इलाचे में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
