Ranchi: चाइबासा में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के एसआई शहीद हो गए. रांची में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वही घायल एक जवान का इलाज चल रहा है. नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को समय करीब 2.30 बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित वनग्राम मरांगपोंगा में आईईडी के चपेट में सुरक्षाबल आ गए. सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये आईईडी को विस्फोट किया गया. जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई सुनील कुमार मंडल एवं एचसी पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को एयरलिप्ट कर रांची भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान एसआई शहीद हो गए.
शहीद एसआई
