Ranchi: उधारी के पैसे लौटाने और नही देने पर बुरा परिणाम भुगतने का धमकी देने पर इबरार अंसारी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था. रांची के बुढ़मू थाना पुलिस मामले का खुलासा करते हुए चार आऱोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी में बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बरवाटोली के रहने वाले साहिल टुडू, राम मुर्मू, रामगढ़ जिले के पतरातु थाना क्षेत्र के हफुआ मुस्लिम टोला के रहने वाले समीर अंसारी और हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पचंडा निवासी नरेश मरांडी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7.56 एमएम का 5 गोली, .315 बोर का 4 गोली, 5 मोबाईल और अपाची बाईक (जेएच-01बीएन- 3743) पुलिस ने बरामद किया है. समीर अंसारी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि आज से करीब छः माह पहले पियूष उर्फ इबरार अंसारी (मृतक) से ढाई लाख रूपया लिए थे. रूपया को वह बार-बार मांग रहा था तथा नही देने पर बुरा परिणाम का धमकी दे रहा था. इसी कारण दोस्त साहिल टूडू एवं राम मूर्मू के साथ मिलकर उसको गोली मारकर हत्या कर दिए तथा शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिए. घटना में प्रयुक्त हथियार एवं गोली को नरेश मरांडी के घर छिपाकर रखा हैं. पुलिस आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मैगजीन लगा देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा एवं नौ गोली नरेश मरांडी के घर से बरामद किया.

हजारीबाग से बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त हथियार

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 30 दिसंबर को रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के हफुवा निवासी आवेदक मो० एकराम बुढ़मू थाना में लिखित आवेदन दिया. जिसमें बताया गया कि उनके भतीजा पियूष उर्फ इबरार अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है. एवं शव को सरईदाह करमबोहा नदी पर बने रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक फेंक दिया गया है. आवेदक मो० एकराम के उक्त आवेदन के आधार पर बुढ़मू थाना (काण्ड सं0-82/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर गहन अनुसंधान कर रही थी, कि इसी बीच छापामारी दल को सूचना मिली कि हत्या में सक्रिय अपराधी छापर बरवाटोली में देखे गए हैं. सूचना के आधार पर छापामारी दल ग्राम छापर बरवाटोली में छापामारी कर समीर अंसारी एवं साहिल टुडू को गिरफ्तार किया. पुछताछ करने पर दोनों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया. इसके बाद राम मुर्मू को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के हजारीबाग से नरेश मरांडी को पकड़ा गया. उसके घर से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल, देशी कट्टा एवं नौ गोली बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *