Patna: देवर के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति का तलवार से काटकर हत्या में शामिल दो आरोपी को गोपालगंज के बरौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमे थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला कटहरी बारी निवासी आरोपी प्रेमी बिकेश कुमार और मृतक की पत्नी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार और मोबाइल पुलिस बरामद किया है. मृतक ध्रुप प्रसाद हाल ही में पंजाब से लौटा था. पुलिस के अनुसार 24 मई की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला कटहरी बारी में ध्रुप कुमार की हत्या तलवार से काटकर कर दिया गया है.
जिस संबंध में मृतक ध्रुप प्रसाद के पिता रामू प्रसाद के आवेदन के आधार पर बरौली थाना (कांड संख्या 151/2025) मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस कारवाई करते हुए हत्या में शामिल मृतक के चचेरा भाई बिकेश कुमार को सिवान जिले के मदारपुर से एवं मृतक की पत्नि को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. पुछताछ के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हम दोनो के बीच 5-6 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसका पता ध्रुप प्रसाद को चल गया था. इसी को लेकर षडयंत्र के तहत ध्रुप प्रसाद की हत्या कर दिये.
