Patna: कटिहार जिला के सेमापुर थाना पुलिस ने शरीफा खातुन हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. शरीफा खातुन हत्याकांड का मास्टमाइंड उसका पति ही था. गिरफ्तार आरोपी में सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर झरकाहा निवासी मृतक का पति एहतेसाम हुसैन और मनसाही थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी विकाश कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को एहतेसाम हुसैन के दिए गए फर्द बयान में बताया गया कि 16 फरवरी की रात उनकी पत्नी शरीफा खातून की तीन अज्ञात ने हत्या कर दिया. फर्द बयान के आधार पर सेमापुर थाना (कांड संख्या-19/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी ने सदर-2 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया. गठित टीम वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण एवं मानवीय सूचना के आधार पर अनुसंधान किया. अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आई हैं कि मृतका शरीफा खातून की हत्या उसके पति एहतेसाम हुसैन एवं उसके सहयोगियों ने की हैं. घटना में संलिप्त एहतेसाम हुसैन व विकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया.
