Ranchi: गढ़वा के बजरमरवा इंटरस्टेट चेकनाका पर तैनात होमगार्ड जवान का तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बजरमरवा इंटरस्टेट चेकनाका ड्यूटी के लिए गृह रक्षक बीरबल राम को प्रतिनियुक्ति किया गया था. बीते सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ गया. आनन-फानन में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई. मंगलवार को गृह रक्षक के शव को गढ़वा पुलिस केन्द्र में रखा गया. जहां एसपी दीपक पांडेय, एएसपी अभियान, एसडीपीओ, परिचारी प्रवर एवं जवानों ने अंतिम सलामी एवं पुष्पांजलि दिया गया. गढ़वा पुलिस मृत गृह रक्षक को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शत-शत नमन करती है.
