Patna: शराब के नशे में सड़क पर ट्रैक्टर रोककर वसूली करने वाले होमगार्ड जवान को वैशाली के टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को वैशाली एसपी को एक वीडियों मिला था. जिसमे टाउन थाना क्षेत्र के जगदम्बा स्थान के पास हथसारगंज ओपी में टैंट6 होमगार्ड चालक चन्दन कुमार सड़क पर ट्रैक्टर रोककर वसूली कर रहा था. वीडियों की जाँच एवं पूछताछ के लिए जब पुलिस टीम आरोपी होमगार्ड के घर पहुँची तो चन्दन कुमार नशे की हालत में मिला. पुलिस की होमगार्ड जवान को पकड़कर थाना लाया. एवं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जाँच की. जिसमें शराब की पुष्टि हुई. इस संदर्भ में टाउन थाना (कांड सं0-735/25) में मामला दर्ज किया गया. और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *