Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय-3 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान योजना के अंतर्गत आमजन की समस्याओं की सुनवाई शुरू की गई है. सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को जनसुनवाई का यह कार्यक्रम आयोजित होगा. इसी क्रम में 2 फरवरी (सोमवार) को गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार की अध्यक्षता में इस जन-सुनवाई का आयोजन किया गया. यह जन-सुनवाई निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली.

इस दौरान गृह सचिव ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया.

इस मौके पर गृह सचिव ने कहा कि सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को अधिक सुदृढ़ करना है. विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed