Ranchi: नक्सल अभियान के दौरान चाइबासा में तेज बारिश में वज्रपात के चपेट में अधिकारी आ गए. वज्रपात के चपेट में आने से सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार नक्सली के विरुद्ध अभियान के दौरान बीते गुरुवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित बलिबा के जंगल में तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हो गया. जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एम प्रोबो सिंह, सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, जिला बल के एएसआई सुरेश भगत एवं चंदलाल हांसदा गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ईलाज के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी एम० प्रोबो सिंह की मौत हो गई. जबकि सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, एएसआई सुरेश भगत एवं चंदलाल डांसद की स्थिति स्थिर है. दोनो को किरीबीरु सेल अपस्ताल एवं नोवामुंडी टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस बल त्वरित कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर से जख्मी पदाधिकारी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया.

