Ranchi: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों से बाइक उड़ाने वाले पांच अपराधी को लालपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी बाइक चोरी कर उसके बाद गूगल से पुराने बाइक का नम्बर प्राप्त कर चोरी के बाइक का नम्बर बदल देता था. गिरफ्तार आरोपी हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के तनवीर आलम, तुपुदाना ओपी क्षेत्र के अर्जुन महतो, उर्फ चितरंजन महता, बासुदेव दास, रौशन दास और भरत दास का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी के पांच बाइक, मोबाइल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को  शुभ नारायण उपाध्याय के बाइक चोरी होने के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध लालपुर थाना (कांड संख्या-278/24) मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान कर की गई. इसके बाद पुलिस की एक टीम छापामारी कर मो तनवीर को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि ये रॉची शहर के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करता है. उसके बाद गूगल से पुराने बाइक का नम्बर प्राप्त कर चोरी के मोटरसाईकल का नम्बर बदल देता है तथा अपने साथियों के सहयोग से शहर के बाहर बेचने का काम करता है. तनवीर के निशानदेही पर रांची से चुराकर खपाये गये पॉच बाइक सहयोगियों एवं खरीदार से बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed