Ranchi: ऑनलाइन समाधान ढूंढने वाले को झांसे में लेकर ठगी करने वाले आधा दर्जन साइबर अपराधी को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी झांसे मे आये लोगो को मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक जानकारी लेकर साईबर ठगी करता था. आरोपी में करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के तेलियाडीह के रहने वाले सहजाद अंसारी, गणेश रवानी, निमाडीह के रहने वाले समीर अंसारी, उसका भाई रजाउद्दीन अंसारी, बरमुण्डी निवासी जाफर सरीफ और जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई निवासी शंकर दास का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 13 मोबाईल, 17 सिम, 4 एटीएम कार्ड, 2 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 रुरल किओस्क बैंकिंग कार्ड और बाइक का सर्टिफिकेट ऑफ़ रजिस्ट्रेशन कार्ड बरामद किया गया है. इस संबंध में जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 29/25) मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस दलबल के साथ करमाटॉड थाना क्षेत्र के महुलिदी गांव स्थित सोनाजुरी (लिपटस) जंगल के पास में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध करते आधा दर्जन आरोपी को पकड़ा गया.
पकड़े गए साइबर अपराधी गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कम्पनियों, ई-पेमेंट कम्पनियों, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमेयर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डाल देता था. और उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्यों का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाईल पर क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क से मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ठगी करता था. सहजाद अंसारी के विरुद्ध पूर्व से एक मामला दर्ज है.
