Ranchi: रांची पुलिस ने रातु इलाके में गोलीबारी का खुलासा करते हुए आधा दर्जन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. पिता के साथ मारपीट और घर घूसकर गाली-गलौज का बदला लेने के लिये मास्टरमाइंड कुणाल ने 5 लाख में हत्या की सुपारी दी थी. 6 सितंबर को सभी आरोपी ठाकुरगॉव में एकत्रित हुए जहां राजबल्लभ को मारने की योजना बनी. सभी लोग वहाँ से शाम में रेकी करने झखरा टांड़ स्थित राजबल्लभगोप का घर एवं चरकु उर्फ प्रदीप लोहरा के घर का रेकी किया. चरकु के यहां राजबल्लभ दारू पीने जाता था. उसी समय राजबल्लभ उधर से गुजर रहा था तो उसे दूर से से हीं कुणाल अपने दोस्तों को दिखाया. पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शाम 6:15 बजे के आस-पास श्रीचंद प्रजापति उर्फ चंदु, इमरोज अंसारी तथा विजय प्रजापति उर्फ कालू झखरा टाड़ स्थित बिरसा चौक पर जमा हुए. कुणाल ने बताया कि अभी राजबल्लभ गोप बुलेट मोटरसाईकिल से चरकु के यहाँ दारू पीने गये हैं तथा सफेद रंग का सर्ट पहने हुए हैं. इस बात पर तीनों चरकु के यहाँ जाकर वहाँ पर बैठे रवि कुमार को राजबल्लभ गोप समझकर उस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. बीच-बचाव करने में राजबल्लभ गोप को भी गोली मार दी गयी. इस घटना में हजारीबाग जिले के केरेडारी निवासी रवि कुमार की मौत हो गई. रवि भी घटना के दिन सफेद रंग का सर्ट पहना था.
गिरफ्तार अपराधी में रातु थाना क्षेत्र के मुंडाटोली झखराटांड़ निवासी कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव, बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे निवासी लाल मोहन प्रजापति, बनगांवा निवासी बबलू यादव, चकमे मेन रोड निवासी श्रीचंद प्रजापति उर्फ चंदू, मुरुपीरी निवासी विजय प्रजापति और मांडर थाना क्षेत्र के दौठाटोली निवासी इमरोज अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर मैगजीन लगा घटना में प्रयुक्त तीन देशी पिस्टल, 5 गोली, बाईक (JH01CD-3890), अल्टो कार (JH01CB-8310) और 9 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव, लाल मोहन प्रजापति और इमरोज अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध रातु, बूढ़मू और मांडर थाना में पांच मामला दर्ज है.
पिता के साथ मारपीट और घर घूसकर गाली-गलौज का बदला लेने के लिये दी गई थी 5 लाख की सुपारी
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए रांची डीआईजी-सह-एसएसपी ने बताया कि बीते रविवार को रातु थाना क्षेत्र के झखराटौड स्थित प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी है. घटित घटना में संलिप्त अज्ञात अपराधियों की गिरप्तारी मुख्यालय-2 के डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छः अपराधियों को गिरफ्तार किया. वही आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, वाहन समेत अन्य समान बरामद किया गया. बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे निवासी गिरफ्तार आरोपी कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव के पिताजी बुढ़मू प्रखण्ड शिाक्षा प्रसार पदाधिकारी के कायॉलय में कार्यरत है. 2017 में झखराटॉड में जमीन लेकर घर बना कर सभी परिवार साथ रहते है. कुणाल कि पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ कर अपने दोस्तों के साथ जगह-जमीन में जाकर रंगदारी स्वरूप छोटे-मुटे रकम की उगाही करने लगा. इसी बीच इसके घर के सामने रहने वाला राजबल्लभगोप उर्फ बलमा से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो गया था तथा दोनो के बीच में हमेशा तना-तनी बना रहता था. कुणाल कुमार छोटे-मोटे जमीन लेकर काम करना शुरू करना चाहता था तो राजबल्लभ गोप के धमकी देकर काम-धंधा बंद करवा देता था. एक वर्ष पूर्व राजबल्लभ गोप कुणाल के पिताजी को किसी बात को लेकर झखरा टांड़ के मुख्य मार्ग पर पटक कर बुरी तरह मार-पीट किया. तथा कुणाल के घर जाकर बदतमिजी से पेस आते हुए घर के सदस्यों को गाली-गलौज किया था. इसी बात को लेकर कुणाल हमेशा बदला लेने का मन बनाये रखता था. कुणाल अपने दोस्त लालमोहन प्रजापति एवं बबलू यादव की सहायता से तीन लड़को से संपर्क किया. तीनों टीपीसी एवं विकेश तिवारी के नाम पर रंगदारी की मांग करता था. उनसे सम्पर्क कर राजबल्लभ गोप को मारने की योजना बनाई. जिसके लिए कुणाल गोप ने 5 लाख रूपये सुपारी के तौर पर सौदा किया. ठाकुरगॉव में योजना बनी. चरकु के यहाँ जाकर फायरिंग की जिसमें रवि कुमार की मौत हो गई. और राजबल्लभ गोप गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
धमकी मामले में प्रयुक्त मोबाईल बरामद
अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार प्राथमिकी श्रीचंद प्रजापति ने पूछताछ के क्रम पूर्व में घटित रातु थाना (कांड सं0- 278/25) एवं मांडर थाना (कांड सं0- 102/25) में दर्ज मामले के वादी को जान से मारने की धमकी देते हुए लेवी की माँग की गई थी. साथ ही श्रीचंद प्रजापति द्वारा दोनों मामलों में प्रयुक्त मोबाईल को बरामद कर लिया गया है. आरोपी टीपीसी एवं विकेश तिवारी के नाम पर रंगदारी की मांग करता था.
