Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने नो पार्किंग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया. दो दिन बाद चालान काटा जाएगा. हजारीबाग एसपी के आदेशानुसार रविवार को नो पार्किंग से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया एवं माइक से एनाउसमेंट कर लोगों को घूम-घूम कर जागरूक किया गया इंद्रपुरी चौक, से मेंन रोड झंडा चौक, पानी टंकी ,पैगोडा चौक, सुंदरी मार्केट ,पंच मंदिर चौक, छोटी ग्वालटोली चौक, खाजा चौक, सांसद महोदय मोड, कल्लू चौक, जिला मोड तक एवं टोटो और ऑटो को भी नो पार्किंग जॉन में जाने से मना किया गया प्रचारित किया गया कि दो दिनों के बाद नियमत चालान काटा जाएगा. उक्त अभियान में जिले से सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में एवं यातायात थाना प्रभारी यातायात एवं अन्य तीन पुलिस पदाधिकारी एवं 10 गृहरक्षक की टीम गठित की गई. जो पार्किंग से संबंधित माइक से एनाउसमेंट कर उपरोक्त स्थान पर प्रचारित कर जागरूकता अभियान चलाया गया.
