Patna: बक्सर में नेशनल हाईवे पर परमानपुर के समीप स्थित यात्री शेड के किनारे 964 पेटी लोड ट्रक को पुलिस ने जप्त किया है. वही दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में हरियाणा के रोहतक जिले के कनानौर थाना क्षेत्र के क्रोथा निवासी चालक अमन और रेवाड़ी जिले के जाटूसाणा थाना क्षेत्र के रहने वाला खलासी कौशल का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि मलियाबाग से पटना जानेवाली नेशनल हाईवे पर परमानपुर के समीप विकाश कोल्डड्रिंक के पास स्थित यात्री शेड के किनारे एक 18 चक्का ट्रक खड़ी है, जिसमें अवैध शराब ले जाया जा रहा है. सूचना पर डुमराँव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम परमानपुर के समीप विकाश कोल्डड्रिंक के पास स्थित यात्री शेड के समीप जाने पर एक ट्रक (HR69B5477) देखा. पुलिस को देखते ही दोनो आरोपी भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 964 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह शराब हरियाणा से लाया जा रहा था. जिसे भागलपुर ले जा रहा था. आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक समेत नावानगर थाना लाया गया. इस संबंध में नावानगर थाना (कांड सं०-101/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
