Ranchi: खरसावाँ में रेलवे साईट से लोहा चोरी करने वाले आधा दर्जन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में खरसावाँ थाना क्षेत्र के बोरडीह निवासी सुरेश महतो, गुटुसाई निवासी मिथुन ज्योतिषी, बेहरासाई निवासी कर्नल गद्दाफी उर्फ कर्नल, गोंदपुर निवासी शेख शाहजहाँ उर्फ काली, खमारडीह निवासी चन्दमोहन बंकिरा उर्फ पाण्डु और चाइबासा जिले के झीकपानी थाना क्षेत्र के असुरा निवासी संजीव बिरुवा उर्फ बुडीवली का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 4 टन चुराई गई गलभनाईज चेकर प्लेट, घटना में प्रयुक्त पिक-अप, 4 मोबाईल और चार हजार रुपया पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरसावां (आमदा ओपी) क्षेत्र स्थित कुचाई गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के पाथ वे बनाने में प्रयुक्त गलभनाईज चेकर प्लेट के 59 पीस 2 जून की रात चोरी करने के संबंध में खरसावाँ थाना (काण्ड सं0-46/25) मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम मामले का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया गलभनाईज चेकर प्लेट एवं चोरी करने में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया है.
सुरेश महतो का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध खरसावाँ व गम्हरिया थाना में 5 मामला दर्ज है. वही मिथुन ज्योतिषी के विरुद्ध सरायकेला थाना में एक मामला दर्ज है.
