Ranchi: पिस्का मोड़ तेल मिल गली के पास फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस आधा दर्जन अपराधी को गिरफ्तार किया है. रिंग रोड के तीन एकड़ जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में पंडरा ओपी क्षेत्र के सहदेव नगर के रहने वाले संजय पाण्डेय, फेंड्स कॉलोनी के रहने वाले पप्पु साव, फेंड्स कॉलोनी शांति नगर के रहने वाले रोहित पाण्डेय, रातु थाना क्षेत्र के जामटोली निवासी आशु कुमार साहु उर्फ बबलु, जामुन टोली के रहने वाले जुबैर खान उर्फ अजू और आमड़ाझाड निवासी संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा लोडेड एक गोली, स्कॉर्पियों (JH01FR-1001), फायरिंग किया हुआ खाली 7 खोखा, तीन पिलेट और 8 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 17 जनवरी को 9 बजे रात में पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ तेल मिल गली के पास स्थित राजधानी मान्या टावर के पास फायरिंग की घटना घटी थी. इसके बाद में एसएसपी के निर्देश में कार्रवाई करते हुए अनुसंधान एवं छापामारी शुरू किया गया. इस क्रम में ज्ञात हुआ कि उस दिन दोपहर 1 बजे करीब सुकरहुटू मनातु, कांके रिंग रोड का 3 एकड़ जमीन को लेकर वहाँ पर आकाश सिंह और विकास सिंह गुट के साथ दूसरे गुट के संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के बीच मारपीट की घटना घटी थी. इसके बाद शाम को पुनः दोनों पक्ष आपस में उसी विवादित जमीन और पैसा का लेन देन को लेकर आपस में मीटिंग करना चाहता है. दोनों पक्ष राजधानी मान्या टावर पिस्का मोड तेल मिल गली के पास मिलकर बात करने के लिए बोला. इसपर वहाँ पर पहले आकाश सिंह और विकास सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ी में 10-15 लोग आये. कुछ देर बाद संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव भी तीन गाड़ी में 10-12 लोग के साथ आये. दोनों पक्षों के बीच जमीन और पैसा को लेकर बात होने लगा. इसी बात का लेकर दोनों पक्षों में बहसा-बहसी हुआ. इसी क्रम में संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलु साव के गुट के द्वारा आकाश सिंह और विकास सिंह पर फायरिंग शुरू कर दिया गया. इसके बाद वहाँ से संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव अपना अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियों एवं अन्य वाहन में भाग गये. इस गोली बारी में आकाश सिंह के दाहिने बाहॅ में एक गोली, और विकाश सिंह को दो गोली छाती में और एक गोली बॉये बॉह में लगी. और उसी फायरिंग के दौरान दूसरे गुट के रवि यादव को बॉये हाथ में एक गोली और मुँह के सामने एक गली लगी है. आकाश सिंह और विकाश सिंह का रिम्स में ईलाज चल रहा है. और रवि का ऑर्किड अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं. घटनास्थल से 7 खोखा जप्त किया गया है. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. इस संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी० काण्ड सं0-23/26) में मामला दर्ज किया गया है. संजय पांडेय का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बरियातु, माण्डर और सुखदेवनगर थाना में तीन मामला दर्ज है.
