Ranchi: दुकान बंद कर घर जा रहे ज्वेलर्स दुकानदार को गोलीमार लूटपाट में शामिल आधा दर्जन अपराधी को गिरीडीह के जमुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पचम्बा थाना क्षेत्र के करहरवाडी निवासी भोला सिंह, माथाडीह निवासी मो० समीर अंसारी, मुफ्फसील थाना क्षेत्र के पपरवाटांड निवासी अजय दास, राजु कुमार दास, जमुआ थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ निवासी छोटू सिंह और धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के साहना पहाड़ी निवासी मुनेश्वर बेलदार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 10 पीस चाँदी का पायल, 2 देशी पिस्टल, 3 गोली और दो बाइक पुलिस ने बरामद किया है. शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने बताया कि 22 मईको ग्राम पोबी मोड़ से आगे सुनसान जगह पर द्वारपहरी चौक स्थित विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी से दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में बाइक सवार तीन अपराधी रास्ते में ओवरटेक कर पिस्टल का भय दिखाकर जेवरात एवं रूपये से भरा बैग को छीनने का प्रयास किया. नहीं देने पर पिस्टल से फायरिंग कर जख्मी करते हुए जेवरात एवं 5 हजार रूपया नकद भरा बैग लूटकर फरार हो गया. इस संबंध में जमुआ थाना (कांड सं०-102/2025) मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल 6 अपराधी को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों ने पूर्व के भी कई घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया. आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मार्च में जमुआ थाना (कांड सं0-60/25) और फरवरी में धनवार थाना (कांड सं0-43/25) में दर्ज मामले का उद्भेदन किया गया. घटना में शामिल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
छोटु सिंह के विरुद्ध दुमका के हसंडीहा, जमुआ, देवरी थाना में 15, राजु कुमार दास के विरुद्ध देवरी, पचम्बा व जमुआ थाना में 5, भोला सिंह के विरुद्ध पचम्बा, देवरी, धनवार, हिरोडीह थाना में 9, मुनेश्वर बेलदार के विरुद्ध नगर, जमुआ थाना में 3, मो० समीर अंसारी के विरुद्ध जमुआ थाना में 2 और अजय दास के विरुद्ध जमुआ थाना में 2 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed