Ranchi: जामताड़ा के बालाजी ज्वेलर्स में देवघर के आधा दर्जन अपराधियों ने फायरिंग औऱ लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस चार अपराधी को हथियार समेत अन्य समान के साथ गिरफ्तार किया है. वही दो अपराधी फरार है. गिरफ्तार आरोपी में देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के पड़रिया के रहने वाले अजीत यादव, पालोजोरी थाना क्षेत्र के जरमुंडी के रहने वाले हसमत अंसारी, बदीयामोड़ निवासी चन्दन कुमार साव और मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोंका के रहने वाले मुकेश यादव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर बिना नंबर का तीन बाईक, 7.65 एमएम का देशी पिस्टल मैग्जीन सहित, चार गोली, एक सोने का अंगुठी, एक जोड़ा कान का बाली और जलाए गये सोने के आभुषण रखने वाले कैरेट के अवशेष पुलिस ने बरामद किया है. फिरार आऱोपी में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी अनिल सिंह और चितरपोंका के रहने वाले प्रवीण कुमार का नाम शामिल है.

मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को संध्या करीब 6 बजे जामताड़ा थाना क्षेत्र के कायस्तपाड़ा चौक के समीप स्थित बालाजी ज्वेलर्स दुकान में दो बाईक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए एवं ज्वेलरी दुकान के मालिक अमन वर्मण को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. तथा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बाजार में फायरिंग करते हुए फरार हो गया. इस संदर्भ में जामताड़ा थाना (कांड सं0-137/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा, नाला एसडीपीओ एवं मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम गहन अनुसंधान करते हुए सीसीटीभी फुटेज का अवलोकन, तकनीकी साक्ष्य विश्लेषण एवं गुप्त सूत्रो के आधार पर संदिग्ध अपराधी के विरूद्ध विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया. इसी क्रम में संदिग्ध अजीत यादव एवं हसमत अंसारी को बिना नम्बर प्लेट का पल्सर बाईक के साथ पकड़ा गया. तलाशी लेने पर अजीत यादव के पास से एक 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया. आऱोपी से गहनता से पुछताछ करने पर बालाजी ज्वेलर्स दुकान लूट में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया तथा अपराध में शामिल अपने अन्य सहयोगियों का नाम बताया. आरोपी ने पुछताछ में बताया कि घटना के दिन अजीत यादव, अनिल सिंह, प्रवीण कुमार यादव एवं हसमत अंसारी के साथ मिलकर लूट एवं फायरिग की घटना को अंजाम दिया गया था. इनकी निशानदेही पर रेकी एवं अन्य सहयोग में शामिल इनके सहयोगी चन्दन कुमार साव, एवं मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया. चंदन साव के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर बाईक एवं लूटे गये समान, लूट करने के समय पहने गए कपड़ा एवं अन्य समाग्री बरामद किया गया.  यह बात भी प्रकाश में आई कि घटना के पूर्व भी आरोपी ने लूट-पाट की घटना को अंजाम देने का कोशिश किया था. परन्तु पुलिस बल की मौजुदगी के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पाया. इस गिरोह का मुख्यतः अपराध क्षेत्र देवघर जिला रहा है. आऱोपी के विरुद्ध देवघर के विभिन्न थाना में सात मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed