Ranchi: बाईक चोरी गिरोह के आधा दर्जन अपराधी को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई कला के रहने वाले मो० तौसिफ आलम, पगमील के रहने वाले मो० सैफ रजा, पेलावल थाना क्षेत्र के खुटरा के रहने वाले इस्लाम अंसारी उर्फ करण, डुकरा खुटरा के रहने वाले अविवकास मलिक उर्फ अरबाज, पबरा के रहने वाले संदीप कुमार मेहता और कटकमसांडी थाना क्षेत्र के खुटरा निवासी मोत्सम अंसारी उर्फ गोलु का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर आठ बाईक पुलिस ने बरामद किया है. बरामद बाईक पेलावल, लोहसिंघना, सदर, कोर्रा, बड़ा बाजार और बरही थाना क्षेत्र के चोरी किया गया था. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्यों ने अब तक जिले में 29 बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. जिनमें से 8 बाईक बरामद किया गया है. अन्य बाईक हजारीबाग एवं अन्य क्षेत्रों में बेचने के बारे में पुलिस क जानकारी मिली है. जिसके बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है.

विभिन्न थाना क्षेत्र में बाईक चोरी की घटना को दे रहा था अंजाम

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि देर रात करीब 1:05 बजे हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध चोरी की बाईक के साथ पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के आसपास घूम रहा हैं तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम छड़वा डैम के पास से एक चोरी की बाईक के साथ मो० मोत्सम अंसारी उर्फ गोलु तथा अविवकास मलिक उर्फ अरबाज को पकड़ा गया. आरोपी के निशानदेही पर लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील एरिया से गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में छापेमारी कर संदीप कुमार मेहता एवं गौतम कुमार मेहता के घरों से 6 चोरी की बाईक बरामद की गई. संदीप कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित वाहन चोरी गिरोह के सदस्य हैं और हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed