Ranchi: उग्रवादी के नाम पर लेवी वसूली के लिये दहशत फैलाने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए लातेहार के बरियातु थाना पुलिस आधा दर्जन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के करिल गड़वा के रहने वाले रुपेश कुमार, कोजरम गांव के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार, लावालौग थाना क्षेत्र के सीलदाग निवासी बिनोद कुमार गंझू, हेडुग निवासी सुनील कुमार यादव, नावाडीह के रहने वाले राजगीर गंझू और टंडवा थाना क्षेत्र के हांडु निवासी बादल गंझू का नाम शामिल है. आरोपी के पास से मेड इन यूएसए लिखा लोडेड देशी पिस्टल, मैगजीन में 7.62 एमएम का 5 गोली, एक देशी कट्टा, 2 अगस्त को भाटचतरा में KEC Ltd कंपनी के मजदुरों से लूटा गया मोबाईल और लेवी वसूली से मिले 28500 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.

शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सूचना मिली कि बारियातु थाना क्षेत्र के मनातु रेलवे स्टेशन स्थित जंगल में करीब 7 की संख्या में अपराधी किसी नये घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हैं. सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल मौके पर पहुंच घेराबंदी कर अपराधियों को दबोच लिया. तलाशी लेने पर लोडेड देशी पिस्टल, देशी कट्टा समेत अन्य समान बरामद किया गया. पुछताछ में अपराधियों ने बताया बरामद चार मोबाईल फोन में से तीन मोबाईल फोन 2 अगस्त को भाटचतरा में मजदूरों से छिनतई किया था. जबकि बरामद 28,500 रुपये लेवी का है. जिसे आदेश गंझू के कहने पर टंडवा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर के एक ठेकेदार से वसुल कर लाये हैं. बरामद पिस्टल KEC Ltd. कंपनी के मजदूरों को डराने के लिए फायरिंग में आदेश गझू के द्वारा इस्तेमाल किया गया था. पूर्व भी आदेश गंझू के कहने पर बरियातु थाना क्षेत्र के भाटचतरा के मजदुरों के साथ मारपीट, छीनतई एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें इनके अलावे आदेश गंझू, संजय गंझू और गणेश गंझू भी शामिल थे. इस संबंध में बारियातु थाना (काण्ड संख्या- 36/25) में मामला दर्ज है. सुनील कुमार यादव, संजय कुमार उर्फ संजय गंझू और बादल गंझू का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध चतरा सदर थाना और टंडवा थाना में पूर्व से मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *