Patna: न्यु गोवा बम्पर का फेक वेबसाईट बनाकर लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए मोतिहारी के कल्याणपुर थाना पुलिस ने आधा दर्जन अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ठगी का रुपया भूटानी नागरिक के खाता मांगता था. उसके बाद भूटानी नागरिक भारतीय रुपया में बदलकर आरोपी के खाते में भेजता था. गिरफ्तार आरोपी में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा महानन्द निवासी सुजल जयसवाल, उसका भाई सुमित जयसवाल, अगन जयसवाल, चिरैया थाना क्षेत्र के ढ़ाका भागवतपुर निवासी विवेक कुमार चौधरी, केसरिया थाना क्षेत्र के पुरानी मार्केट के रहने वाले अनिष जयसवाल और बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के जयगांव थाना क्षेत्र के जयगांव भगतसिंह नगर के रहने वाले उज्जवल चौधरी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 15 आधार कार्ड, 9 एटीएम, 1 डेविड कार्ड, 2 ड्राईविंग लाईसेंस, 3 भारत निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि जयशंकर जयसवाल के घर उसके 2 बेटे सुजल जयसवाल, सुमित जयसवाल एवं भतीजा अमन जयसवाल के अलावा 3 अन्य लोग वेबसाइट डेब्लपर से 15,000 रूपया देकर न्यु गोवा बम्पर के नाम से फेक वेबसाईट बनाकर आम लोगो के साथ धोखाधड़ी कर लॉटरी के नाम पर पैसा ठगी करते है. लॉटरी का पैसा भूटानी नागरिक के खाता पर मंगाते है एंव भूटानी नागरिक वही पैसा भारतीय कैरेन्सी में एक्सचेंज कर इन सभी के खाता पर भेजते है. सूचना पर पुलिस छापामारी कर जयशंकर जयसवाल के घर से सभी आरोपी को आधार कार्ड, एटीएम, डेविड कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, भारत निर्वाचन आयोग, दिल्ली मेट्रो कार्ड, मोबाईल, लैपटॉप, स्कुल कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया.
