Patna: मोतिहारी में सरसौला स्कूल के पास सिंघम स्टाइल में रील बना रहे आधा दर्जन आरोपी को लखौरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अमरनाथ कुमार, अंदल कुमार, अमल कुमार, सुमन कुमार, अफरोज गोहम्मद और संजय कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी लखौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. पुलिस मौके पर से 2 वर्दी, 2 प्लास्टिक का बंदूक, 1 लकड़ी का बंदूक, टोपी, सिंघम नाम का नेम प्लेट और एक निकोन कैमरा जप्त किया है.
पुलिस के अनुसार सूचना प्राप्त हुआ कि लखौरा थाना क्षेत्र के सरसौला झिटकहिया जाने वाली सरसौला स्कूल के पास कुछ व्यक्ति पुलिस का वर्दी पहनकर बैठे हुए है. सूचना पर लखौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वे सभी लोग विडियो बनाकर youtube पर अपलोड करते है.
बता दे कि बिना अनुमति के पुलिस का वर्दी धारण करना संज्ञेय अपराध है.
