Patna: नालंदा के बडी पहाडी स्थित घर से 20 लाख के ज्वेलरी और आठ लाख नगद चोरी में शामिल आधा दर्जन आरोपी को लहेरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के उबेर निवासी राज कुमार, सोनारु के रहने वाले नीतीश कुमारए कल्याणपुर के रहने वाले विशाल कुमार, विकास कुमार, पटना फतुहा थाना क्षेत्र के मढ़ानी निवासी  सुनील कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के महथ मनियारी निवासी प्रेम कुमार सोनी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 59.3 ग्राम गलाया हुआ सोना, 84.24 ग्राम सोने का लॉकेट लगा चेन, अंगूठी, 289.77 ग्राम गलाया हुआ चाँदी, 30 ग्राम का ब्रासलेट, 43 हजार नगद, सुनील कुमार के नाम से पंजीकृत सफारी (BR 01PB/3306) 5 मोबाईल, विशाल कुमार का पासबुक, एटीएम, छेनी, पिलास, हथौडी, साबल और पेचकस पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर की संध्या में अरूण कुमार चौधरी ने लहेरी थाना पुलिस को सूचना दिया कि बीती रात उनके घर मे चोरी हो गयी है. इस संबंध में अरुण चौधरी के आवेदन पर लहेरी थाना (कांड सं0 534/25) में मामला दर्ज किया गया. आवेदन में लगभग 300 ग्राम सोने के जेवर, 1 किलो चाँदी, नगद 8 लाख रू० चोरी हो जाने का उल्लेख किया गया. अनुसंधान के क्रम में घटना मे शामिल अपराधियो की पहचान स्थापित किया गया. तकनीकि आसूचना के आधार पर पांचो अपराधियो को उसी वाहन मे पकडा गया जिस वाहन से घटना को अंजाम दिया था. पुछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि डेढ लाख रू० नगद चोरी के दौरान मिला था. जिसे आपस में बांट लिया. तथा सोने एवं चॉदी मुजफ्फरपुर में एक ज्वेलरी दूकानदार को बेचकर पैसा लिया. छापामारी के क्रम में अपराधियो के निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना के मनिका चौक से ज्वेलरी दूकानदार को पकड़ा गया. जिसने अपराधियो से सोना के गहने एवं चॉदी लेकर पैसा देने एवं गलाकर रखने की बात बताया. उसके स्वीकारोक्ति के आधार पर गलाया हुआ सोना 59.3 ग्राम, सोने का चेन लॉकेट लगा चेन 21.83 ग्राम, सोने का अंगूठी 3.11 ग्राम कुल सोना 84.24 ग्राम एवं गलाया हुआ चॉदी 289.77 ग्राम, चाँदी का ब्रासलेट 30 ग्राम बरामद किया गया. अपराधियो के घर छापामारी के क्रम में 43 हजार रू० नगद बरामद किया गया. घटना के बाद रुपये जमा किए गए बैंक खाता का पासबुक बरामद किया गया. पकड़े गये अपराधी पेशेवर है एवं पूर्व में जेल जा चुके है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed