Patna: शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने वाला पिता-पुत्र को गुरुग्राम पुलिस ने गोपालगंज से गिरफ्तार किया है. आरोपी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का एआई के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. आरोपी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दोबलिया गांव के रहने वाले मोहिबुल हक और उसका पुत्र गुलाम जिलानी है.
दोनो के विरुद्ध हरियाणा के गुरुग्राम साइबर थाना में (कांड संख्या-195/25) मामला दर्ज किया गया था. आरोपी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शहीद नौसेना के अधिकारी की पत्नी का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे एसएस रिएल पॉइंट नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. हरियाणा पुलिस ने गोपालगंज पुलिस की मदद से दोनो को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस भी बरामद किए गए हैं. पूछताछ में ये भी पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों को टारगेट कर इस तरह के वीडियो बनाया है.
शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने वाला पिता-पुत्र को गुरुग्राम पुलिस ने गोपालगंज से किया गिरफ्तार
