Ranchi: गुमला पुलिस ने भाई-बहन की एक ऐसी जोड़ी का खुलासा किया है, जो ड्रग्स का धंधा करता है. गिरफ्तार आरोपी मं टाउन थाना क्षेत्र के रोहित सिंह और राखी कुमारी का नाम शामिल है. बहन अपने भाई के साथ ब्राउन सुगर को स्कुल एवं कॉलेज के छात्रों को बेचता है, जो लोग पैसा नहीं दे पाता है उसका बंधक के रूप में मोबाईल रख लेता है. गिरफ्तार आरोपी में गुमला थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर के रहने वाले रोहित सिंह और लक्ष्मण नगर की रहने वाले राखी कुमारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 21.75 ग्राम ब्राउन शुगर, 9 मोबाईल, 1,93,290 रूपये नगद और वेट मशीन पुलिस ने बरामद किया है.

लक्ष्मण नगर में खरीद-बिक्री के आरोपी में पकड़े गये आरोपी ने किया खुलासा

गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर नदी के पास कुछ लड़‌के द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना पर एक छापामरी दल का गठन किया गया. छापामरी दल लक्ष्मण नगर नदी पुल के पास पहुँचे तो एक लड़का वहाँ से भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ा गया. पकड़े गये आरोपी रोहित सिंह के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि लक्ष्मण नगर के अर्पित कुमार एवं उसकी बहन राखी कुमारी से ब्राउन शुगर खरीदकर लाए है. उसके पास काफी मात्रा में ब्राउन शुगर है साथ चलने पर बरामद हो सकता है. आरोपी के निशानदेही पर अर्पित कुमार के घर लक्ष्मण नगर पहुँचकर घेराबंदी कर घर का तलाशी लेने पर एक कमरा से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर, 9 मोबाईल, एक वेट मशीन, छज्जा के उपर एक पीला रंग का झोला से 1,93.290 रूपया बरामद किया गया. अर्पित कुमार के बारे में पुछने पर उसकी बहन ने बतायी कि वह अभी ब्राउन सुगर बेचने के लिए बाहर गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *