Ranchi: गुमला पुलिस ने फायरिंग मामले का 12 घँटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूर्व से चल रहे विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में लोहरदगा जिले के कोर्ट रोड के रहने वाले डॉ शैलेश कुमार साहू, भंडरा थाना क्षेत्र के मेन रोड के रहने वाले आनन्द कुमार साहू और शैलेश कुमार साहू का किरायेदार सूरज कुमार साहू का नाम शामिल है.
आरोपी के निशानदेही पर एक छः चक्रीय रिवाल्वर, 4 खोखा, 23 गोली, घटना में प्रयुक्त बाइक और 4 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
घटना की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि 3 जुलाई को सूचना मिली कि भरनो थाना क्षेत्र के बरन्दा गाँव में एक व्यक्ति को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है. जिसे इलाज के लिए रांची स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया है. घटना का त्वरित उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल घायल हेमन्त कुमार के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुये घटना में शामिल हथियार एवं बाइक सहित घटना को अंजाम देने में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है. घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गहन छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed