Ranchi: जीएसटी घोटाला से मनी लांड्रिंग मामले को लेकर झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर व कोलकाता के 9 ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है. 14325 करोड़ गड़बड़ी से जुड़े मामले को लेकर यह रेड चल रही है. फर्जी जीएसटी चालान से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में यह रेड किया जा रहा है. ईडी का आरोप है कि आरोपी14,325 करोड़ रुपये के फर्जी बिल तैयार कर 800 करोड़ रुपये का दावा किया. ईडी इस मामले में रांची के कारोबारी विवेक नारसरिया को पकड़ा था. शिव कुमार देवड़ा के कोलकाता स्थित ठिकाने और जमशेदपुर में सुमित गुप्ता और उसके भाई अमित गुप्ता के ठिकाने पर दबिश दी है. इनलोगो पर आरोप है कि करीब 100 सेल कंपनी बनाकर जीएसटी चोरी की है. जीएसटी घोटाले को पिछले साल डीजीजीई नव उजागर किया था. फिलहाल सभी ठिकाने लर ईडी आय से जुड़े दस्तावेज और संपत्ति का पता लगा रही है.
