Ranchi: दुमका के मंझलाडीह में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुमिधान हांसदा का हत्या का शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पोता को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी होपोनटा हेम्ब्रम उर्फ जलपा हेम्ब्रम के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून एवं बाल लगा लकड़ी डंटा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को सुबह 8 बजे सूचना मिली थी कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझलाडीह, करमटोला में एक वृद्ध महिला की हत्या हो गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घर में से सुमिधान हांसदा का शव बरामद किया. महिला का सर पूरा फटा हुआ था. शव देखने से लग रहा था कि सर पर वार कर हत्या की गई है. मृतिका के नाती सबुधन मराण्डी के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध शिकारीपाड़ा थाना (काण्ड सं0-106/25) में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. वही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम मृतक से जुड़े लोगों से गहनता से पूछताछ एवं छानबीन के क्रम में मृतिका के पोता होपोनटा हेम्ब्रम उर्फ जलपा हेम्ब्रम पर शक हुआ. गहनता से पूछताछ पर उसने अपनी दादी को मारने की बात स्वीकार किया तथा बताया कि मेरे दादा एवं दादी घर पर अपने नाती एवं नतनी को रखते थे तथा हमलोग अगल रहते थे. वे दोनों जमीन बेचकर मुझे एवं मेरे पिता को पैसा नहीं देते थे तथा झगड़ा करते थे. हमलोगों के साथ बुरा बर्ताव करते थे. इस बात से गुस्सा में आकर उसे मार दिया.
