Patna: पूर्णिया के हरदा बाजार में एनएच-31 के नजदीक लड़कियों से जबरन देह व्यापार का उद्भेदन करते हुए पुलिस पांच महिला समेत 14 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गौशाला चौक के नजदीक रहने वाले मो० शमीम अहमद, कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के टिकटिक पाड़ा के रहने वाले नजरूल हक, पोठिया थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी शिवम कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर आम टोला निवासी मो महबूब, पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा बाजार निवासी रवि आलम, संजय साह, शंभू आलम और पांच महिला शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर उपयोग किया गया 15 पीस कंडोम, बिना उपयोग किया गया 12 पैकेट कंडोम, 6 मोबाईल और 6200 रूपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को पूर्णिया एसपी ने बताया कि बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रँगली थाना क्षेत्र के रेशेप बाजार निवासी कमल छेत्री को गुप्त सूचना मिली कि मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा बाजार के पास एनएच 31 के बगल में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना पर डीएसपी साईबर क्राइम एवं ट्रेफिक डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल हरदा बाजार के पास एनएच 31 के निकट पहुँची तो चकलाघर चला रहे पुरूष एवं महिला घर से निकल कर भागने लगे. जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा गया. मौके पर से 5 महिला सहित 14 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. चकलाघर से तीन नाबालिक को भी मुक्त कराया गया. गिरफ्तार आरोपी ने जबरन लड़कियों से देह व्यापार कराने की बात को स्वीकार किया है.
