Patna: बिहार बोर्ड रविवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2026 का रिजल्ट जारी किया. इस अवसर पर अध्यक्ष आनन्द किशोर उपस्थित रहे. बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में इस वर्ष छात्राओं ने बाजी मारी है. पहली दो टॉपर छात्राएं हैं. पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं.
राज्य भर के 1,500 से अधिक केंद्रों पर लगभग 16.4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. 12,35,743 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया. इनमें से 6,34,353 छात्रा और 6,01,390 छात्र शामिल है. वही प्रथम स्थान पाने की संख्या 4,43,723, सेकेंड डिविजन 4,75,511, थर्ड डिविजन 3,03,103 और 13,406 पास किया है.
मिलेगा दोगुनी राशि का इनाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले 139 परीक्षार्थियों को पुरस्कृत करेगा. इस बार पुरस्कार की राशि दोगुनी की गई है. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को दो लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1.5 लाख तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा. चार से 10 तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अतिरिक्त एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र तथा पदक भी दिया जाएगा. प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. इस बार परीक्षा में 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुये हैं. इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 86.23 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 84.09 है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, साथ ही कुल मिलाकर सभी छात्राओं का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं. छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है. बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों ने भी अच्छी सफलता हासिल की है। सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मैं कामना करता हूं.
10वीं के ये है टॉपर्स
पुष्पांजलि कुमारी – 492 अंक
सबरीन प्रवीन – 492 अंक
नाहिद सुल्ताना – 489 अंक
अनुपा कुमारी – 488 अंक
ओम कुमार – 488 अंक
ज्योति कुमारी – 487 अंक
अनुभव कुमार – 487 अंक
अंश राज – 487 अंक
प्रेरणा कुमारी – 486 अंक
नसरीन परवीन – 486 अंक
अभ्निश कुमार – 486 अंक
विकास कुमार गुप्ता – 486 अंक
रूपेश कुमार – 486 अंक
ऐसे देखे अपना रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर Matric Annual Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अपना Roll Code और Roll Number डालें और कैप्चा कोड भरकर Search बटन दबाएं.
