Gaya: गया पुलिस ने पूर्व नक्सली रामविलाश मांझी हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सिवान के महराजगंज थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के हरिविगहा निवासी आरोपी जितेन्द्र चौहान के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 सबल और 1 खंती पुलिस ने बरामद किया है. पाकिस5 के अनुसार 7 फरवरी को वजीरगंज थाना को सूचना मिली कि ग्राम जमुआंवा में अज्ञात अपराधियों ने दमड़ी बिगहा में पूर्व नक्सली रामविलास मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना पर वजीरगंज थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल को संरक्षित किया.वही इस संबंध में वादिनी के फर्दबयान के आधार पर वजीरगंज थाना (कांड संख्या-74/25) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया. एसएसपी के निर्देश पर वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. साथ ही एफएसएल एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल के निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया. वजीरगंज एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया. शुरूआती जाँच में यह बात प्रकाश में आई है कि मृतक व्यक्ति पूर्व में नक्सली संगठन के सदस्य रहे है। तथा इनका हत्या, आर्म्स एक्ट एवं अन्य मामलों में अपराधिक इतिहास रहा है. गठित विशेष टीम तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि इस कांड में संलिप्त एक अप्राथमिकी आरोपी सिवान जिला में छिपा हुआ है. गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र चौहान ने पुछताछ के क्रम में इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक का एक महिला के साथ अवैध संबंध था. जिसको लेकर मृतक के साथ लड़ाई झगड़ा होता रहता था. इसी को लेकर एक अपने सहयोगी के साथ मिलकर सबल एवं खंती से मारकर उसका हत्या कर दिए. पकड़ाए व्यक्ति के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए सबल एवं खंती को बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed