Ranchi: 2 लाख के इनामी सब जोनल कमांडर राजू भुइयां के घर गढ़वा एसपी दीपक पांडेय पहुंचे. उन्होंने नक्सली के मां व पत्नी से वार्ता कर आत्मसमर्पण नीति की जानकारी दी. गढ़वा एसपी सोमवार को एएसपी अभियान ने डंडई थाना क्षेत्र के ग्राम लवाही कला स्थित 2 लाख के ईनामी भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर राजू भुईयां के घर पहुंच कर उनकी पत्नी एवं मां से वार्ता की. तथा झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति की जानकारी दी गई. राजू भुईयां की पत्नी एवं मां द्वारा आश्वासन दिया गया कि राजू भुईयां को आत्म समर्पण करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा निकट भविष्य में आत्म समर्पण कराएंगे. एसपी ने नक्सली के मां तथा पत्नी को आत्मसमर्पण नीति के लाभ के बारे में बताया. नक्सली के परिजनों से किसी चीज की आवश्यकता या समस्या को लेकर भी जानकारी ली. तथा उनकी आवश्यकताओं को पूर्ण करने व समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया गया.
