Ranchi: रुखी रजवार हत्याकांड का खुलासा करते हुए गढ़वा के भवनाथपुर थाना पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बेटी के मौत के शक में ओझा-गुनी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंधीताली निवासी मानमति कुंवर, पलामू जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के रोमरी निवासी सीता रजवार और बेन्दुआ निवासी मनोज रजवार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से दो देशी कट्टा, एक गोली, एक खोखा, मोबाईल और एक लूना पुलिस ने बरामद किया है. कुछ दिन पूर्व सीता रजवार की बेटी की मौत हो गई थी. गांव वालों ने बताया कि भवनाथपुर के सिंधीताली गांव में मानमति कुंवर ओझा गुणी का काम करती है. उसके पास चले जाओ वह तुम्हारी बेटी की मौत का कारण बतलाएगी. 25 दिन पूर्व सीता रजवार सिंधीताली मानमति कुंवर के घर डलिया लगवाने आया था. जहां मानमति कुंवर ने बतलाया कि तुम्हारे घर के दक्षिण दिशा की तरफ घर वाला आदमी ही तुम्हारी बेटी का भूत लगाकर मार दिया है. मृतक रूखी रजवार भी ओझा गुणी का कम करता था तो सीता रजवार को यकीन हो गया कि इनकी बेटी को रूखी रजवार ही ओझा गुणी किया. जिससे इनकी बेटी की मौत हो गया. इसके बाद ये अपने ममेरा साला मनोज रजवार के साथ मृतक की हत्या करने की योजना बनाई. पूर्व में ये लोग माओवादी का पर्चा साटा करते थे तथा उसी समय पार्टी के द्वारा इन्हें सुरक्षा के लिए हथियार दिया गया था. 2 दिसंबर को सीता रजवार एवं मनोज रजवार मृतक को अपने लूना से लेकर गांव से चले तथा काण्डी में शराब दुकान से शराब खरीदकर केतार के रास्ते घटनास्थल पर रात्रि में आए तथा तीनों वहीं पर शराब पिए. जब रूखी रजवार नशे में हो गया तो सीता रजवार रूखी रजवार को गोली मारकर हत्या कर दिया. तथा अपने एवं मनोज रजवार के पास के हथियार को घटनास्थल से थोड़ी दूर पर छुपा कर वापस अपने गांव चला गया.
घटनास्थल पर छुपा रखा था हथियार
पुलिस के अऩुसार 3 दिसंबर को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर-केतार मुख्य मार्ग के दुधमनिया घाट के पास यात्री शेड में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी. इस संदर्भमें भवनाथपुर थाना (काण्ड सं0-02/26) में मामला दर्ज किया गया. प्रथम दृष्टया शव को देखने से कनपट्टी में गोली मारकर हत्या करने जैसा प्रतीत हा रहा था. घटनास्थल से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान पलामू जिले के पाण्डु थाना क्षेत्र के मुरमाकला निवासी रूखी रजवार के रूप में हुई. अनुसंधान के क्रम में आए तथ्यों का विश्लेषण करने के पश्चात् सीता रजवार को पूछताछ के लिए लाया गया, जिसने गहराई से पूछताछ करने के पश्चात् अपने अलावे अपने ममेरा साला मनोज रजवार द्वारा मृतक को गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त हथियार एवं एक अन्य हथियार बगल में ही छुपाकर रखने की बात बतलाया. जिसे आरोपी के निशानदेही पर दो देशी कट्टा, गोली, खोखा, बरामद किया गया.
