Patna: डोभी-चतरा मुख्य सड़क पर डाक पार्सल पिकअप भैन से 1.15 करोड़ का गांजा बहेरा थाना पुलिस ने बरामद किया है. वही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी दिलीप कुमार यादव औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनबार का रहने वाला है. मौके पर से 234.06 किग्रा गांजा, पिकअप और 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना मिली कि बिहार में बाहरी राज्य से मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है. प्राप्त सूचना के आधार पर गया जिले के बहेरा थाना पुलिस एवं एसटीएफ नारकोटिक्स सेल बिहार के सहयोग से डोभी चतरा मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग करने लगे, इसी दौरान एक उजला रंग का डाक पार्सल लिखा हुआ पिकअप आते दिखा जिसे रूकने का ईशारा करने पर चालक पिकअप को भगाने का प्रयास करने लगा. हालाकिं मौके पर मौजूद जवान पकड़ लिया. पिकअप (BR-01GF-8256) का तलाशी लेने पर कंटेनर के अन्दर चालक केबिन से सटे एक और केबिन बनाकर उसमें लोहे के चदरा से बेल्डिंग कर अंदर छुपाकर रखा हुआ प्लास्टिक के टेप से पैकिंग किया 46 पैकेट में 234.06 किग्रा गांजा एवं चालक दिलीप कुमार के पास से 3 मोबाईल बरामद हुआ. इस संबंध में बहेरा थाना द्वारा (कांड सं0-19/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed