Patna: किशनगंज के गलगलिया चेक पोस्ट पर 1.06 करोड़ का गांजा पुलिस ने बरामद किया है. वही चालक समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी चालक चालक दीपक कुमार एवं सह चालक सोनु कुमार वैशाली जिले के फतेहपुर का रहने वाला है. मौके पर से एक वाहन (WB03D6052) और उसमें लोड 213 किग्रा गांजा पुलिस ने जप्त किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार किशनगंज एसपी के निर्देश पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जाँच चेकिंग की जा रही है. इसी क्रम में गलगलिया थाना पुलिस गलगलिया चेक पोस्ट पर रात्रि गश्ती में वाहन जाँच करने में जुटी थी. जाँच के दौरान बंगाल की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन (WB03D6052) का चालक गाड़ी से उतर कर भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. वाहन को जाँच किया गया तो 213 किग्रा गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 1,06,50,000 रुपये बताया गया है. इस संदर्भ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गलगलिया थाना में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed