Patna: गया के कोंच बाजार स्थित टीभीएस शो रूम के नीचे ठंडा के दुकान से पुलिस गांजा, शराब और 1.68 लाख नगद के साथ पिता-पुत्र को कोंच थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में निरंजन सिंह और उसका पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ राजा का नाम शामिल है. आरोपी कोंच थाना क्षेत्र के कोंच बाजार का रहने वाला है. मौके पर से 7.150 किग्रा गांजा, 82.5 लीटर शराब और 1,68,000 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोंच थाना पुलिस को सूचना मिली कि निरंजन सिंह कोंच टीभीएस शो रूम के नीचे ठंडा के दुकान पर अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं शराब बेच रहा है. सूचना पर टिकारी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित विशेष टीम कोंच बाजार में टीभीएस शो रूम के नीचे ठंडा के दुकान के पास पहुँची तो एक संदिग्ध पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया. भाग रहे आरोपी निरंजन सिंह को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में दुकान के काउंटर के ड्रावर में प्लास्टिक के थैले में रखा हुआ 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ. आरोपी ने पुछताछ के क्रम में बताया कि मैं और मेरा बेटा दोनों मिलकर अवैध गांजा का कारोबार करते है एवं शेष गांजा घर में रखा हुआ है. निरंजन सिंह के निशानदेही पर उसके घर पर छापेमारी कर उसके पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ राजा को पकड़ा गया. घर के तलाशी के क्रम में कमरा में रखे ट्रंक में 82.5 लीटर विदेशी शराब, काठ के एक छोटा बक्सा में मोबाईल के डब्बा में रखे 1,68,000 रू० नगद एवं घर के बरामदा में बोरा में रखा हुआ 7 किग्रा गांजा बरामद किया गया. इस संबंध में कोंच थाना (कांड सं0-67/26) में मामला दर्ज किया गया है.
