Patna: राशन कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मोतिहारी के एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम ने पहाड़पुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी साइबर कैफे संचालक है. आरोपी में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लधुनिया निवासी रेहान सैफी, दुधियावा निवासी सुरज कुमार, उसका भाई विक्की कुमार और मलाही थाना क्षेत्र के तेजपुरवा निवासी निरज कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 8 लैपटॉप, 5 मोबाइल, 2 प्रिंटर, 5 बायोमेट्रिक मशीन, 2 आयुष्मान कार्ड, 4 ई-श्रम कार्ड, 1 नकली अगूंठा, स्वाईप मशीन, 1 कैमरा, 5 स्टाम्प, 1 आई स्कैनर, 1 रजिस्टर, 20 आधार कार्ड, 4 पैन कार्ड, 22 सिम कार्ड, 5 ब्लैंक स्मार्ट कार्ड, 13 एटीएम, 4 राशन कार्ड, 1 पासबुक और 1,79,500 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र में संचालित कुछ साइबर कैफे फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज तैयार करता है.
सूचना पर अरेराज एसडीएम, एसडीपीओ एवं साइबर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम रेहान सैफी, सुरज कुमार, विक्की कुमार एवं निरज कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर संचालकों की निशानदेही पर लघुनिया में चल रहे सैफि डीजीटल सेवा केन्द्र एवं दुधियावा में चल रहे भवानी साइबर कैफे से भारी मात्रा में फर्जीवाड़ा करने का सामग्री बरामद किया गया. गिरफ्तार साइबर संचालक सरकारी तौर पर RCMS Portal को बाइपास कर फर्जी राशन कार्ड निर्गत करता था. इस संदर्भ में साइबर थाना मोतिहारी में (कांड सं0-78/25) मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed