Patna: मुंगेर में जिला निबंधन कार्यालय परिसर से बाईक चोरी में शामिल गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी के पांच बाईक के साथ चार आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह के चोर मुंगेर, भागलपुर के अलावे पटना, गोड्डा समेत अऩ्य इलाके में बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देता है. गिरफ्तार आरोपी में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय निवासी बादल कुमार,  थनगर बाबू टोला के रहने वाले अंगद कुमार, बिहपुर थाना क्षेत्र के नुरदिनपुर निवासी हरवेश कुमार और आशीष कुमार का नाम शामिल है.

मामले की जानकारी देते हुए मुंगेर एसपी ने बताया कि अनिरूद्ध यादव कोतवाली थाना में लिखित आवेदन दिया जिसमें बताया गया कि बीते शुक्रवार को अपने बाईक (BR34C3205) को जिला निबंधन कार्यालय परिसर में लगाकर जमीन के केवाला का निकलवाने कार्यालय गए थे. जब वापस लौटे तो बाईक गायब था. पुलिस आवेदन के आधार पर कोतवाली थाना (कांड सं0-255/25) में मामला दर्ज किया. मामले के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम चोरी की बाईक के साथ बादल कुमार को मुंगेर से गिरफ्तार किया. बादल कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर भागलपुर जिला के अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर अंगद कुमार को चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed