Patna: अंगूठे के निशान का फिगर प्रिंट क्लोन बनाकर बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए अररिया साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. महलगांव थाना क्षेत्र के उदा जनता हाट का रहने वाला गिरफ्तार अपराधी मो० मुख्तार के पास से 120 पीस फिंगर प्रिंट क्लोन, चार और लैपटॉप पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार दिवा गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि महलगाँव थाना क्षेत्र में इजराईल, हसनैन, आदिल, तबरेज, मो० मुख्तार फिंगर प्रिंट का क्लोन बना कर लोगों के खाते से अवैध निकासी कर साईबर फॉड का काम करता है. सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छपामारी टीम गठित किया गया. गठित टीम जब हसनैन के घर के अन्दर पहुँचा तो देखा कि जमीन पर बिछाए बिछावन पर बैठकर 5 व्यक्ति मोबाईल और लैपटॉप से कुछ कर रहा है. तथा सभी के हाथों में फिगर प्रिन्ट का क्लॉन है. पांचो पुलिस को देखते ही अचानक से अपना लैपटॉप, मोबाईल तथा फिंगर प्रिंट क्लोन को छोड़ते हुए धक्का देकर बाहर की तरफ भागने लगा. भागने के दौरान मो मुख्तार को पकड़ा गया. अन्य चार आरोपी फरार होने में कामयाब रहा. पकड़े गए आरोपी ने फरार आरोपी के बारे में पुछने पर बताया कि इजराईल, हसनैन, तबरेज व आदिब फरार आरोपी में शामिल है. मौके पर पड़ा लैपटॉप व मोबाईल फरार आरोपी का है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि यहां पर पड़े लैपटॉप, मोबाईल पर हम सभी लोग विभिन्न राज्य के लोगों का डॉक्युमेंट अपलोड कर के डॉक्युमेंट पर किए अंगूठे के निशान का फिगर प्रिंट क्लोन बनाकर बैंक खातों से अवैध निकासी का काम करते है. इन्ही मोबाईल, लैपटॉप पर हमारे लिए काम करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा भी फिंगर प्रिंट क्लोन के लिए फिंगर प्रिंट से संबंधित डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराते है. इस संबंध में साईबर थाना (कांड सं0-40/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed