Ranchi: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. कांवड़ियों को हर सुविधा मुहैया कराने की कवायद तेज कर दी गई है. मेले में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और हर गतिविधि पर नजर रखेगी. झारखंड के देवघर और दुमका में मेले में सुरक्षा को लेकर 11024 पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. सिर्फ देवघर में 8704 पुलिस पदाधिकारी ओर जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसमे 96 इंस्पेक्टर, 750 एसआई ओर एएसआई, 1101 सशस्त्र बल, 5473 लाठीबल, 434 महिला लाठीबल, एसाल्ट ग्रुप, बीडीएस, श्वान दस्ता, आंसू गैस दस्त, एटीएस हिट टीम शामिल है. जबकि दुमका में 2320 पुलिस पदाधिकारी ओर जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. 8 जुलाई से 10 अगस्त तक के लिए इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है.
खुलेंगे अस्थाई थाना, तय रूट ओर होगा वाहनों का परिचालन
शहर में कई जगह अस्थाई थाना भी खोला जाएगा. अस्थाई थाना का निगरानी का जिम्मा डीएसपी रैंक के अधिकारी को दिया जाएगा. वाहनों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात थाना खोला जाएगा. तय रूठ पर वाहनों का परिचालन हो इसके लिए कई जगह बैरियर और ड्रॉप गेट बनाया जाएगा. कॉंट्रोल रूम से भी यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी.
रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी निगरानी
झारखंड के देवघर दुमका में आगामी एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा आरपीएफ के 125 और जीआरपी के 1090 अधिकारी व जवानों की तैनाती की जाएगी. जसीडीह स्टेंशन पर 50 अतिरिक्त कैमरा लगाया जाएगा. इंस्पेक्टर के साथ आरपीएफ के जवान इसकी मॉनिटरिंग करेंगे.
