Ranchi: फरार चल रहे मानव तस्कर को सिमडेगा पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है. आरोपी के विरुद्ध नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली में बेचने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी तस्कर शेषमणी मिश्रा यूपी के सिद्धार्थनगर जिलेके गोल्होरा थाना क्षेत्र के बाभनपुरा (मियाजोत) का रहने वाला है.
मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि भादेराम बिरहोर के लिखित आवेदन के आधार पर संगीता देवी (मानकी) और दिलीप नायक के विरूद्ध नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर काम दिलवाने का प्रलोभन देकर दिल्ली ले जाकर बेचने के आरोप में नामजद प्राथमिकी एएचटीयू थाना (काण्ड सं0- 11/21) में मामला दर्ज किया गया था. संगीता देवी मानकी और दिलीप नायक को जुलाई 2025 में कोर्ट ने 14 साल का कारावास और 51 हजार जुर्माने का सजा सुनाया था. दोनो के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर शेषमणी मिश्रा को रांची के जगन्नाथ पुर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया.
