Patna: खगड़िया समाहरणालय में जबरन घूसकर हंगामा करने में शामिल महिला समेत 14 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार खगड़िया थाना क्षेत्र के हाजीपुर वार्ड नं0-18 नीरज कुमार, लक्ष्मी सिनेमा के नजदीक रहने वाले चन्द्रशेखर जयसवाल, धोबी टोला का रहने वाले नन्दकिशोर प्रसाद, कचहरी के पास रहने वाले गौरव कुमार, गंगौर थाना क्षेत्र के खड़गी तेरासी के रहने वाले पिन्टु कुमार, कोठिया वार्ड नं0-02 के रहने वाले सतीश कुमार, भदास वार्ड नं0-08 के रहने वाले संजीव कुमार सिंह, भदास दक्षिणी वार्ड नं0-08 के रहने वाले सनोज कुमार, विशाल कुमार, ढाढीआस वार्ड नं-2 धनश्याम कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, रेनु देवी, चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी हाजीपुर वार्ड नं0-16 के रहने वाले मनीष कुमार और अलौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी बलेखा वार्ड नं0-13 के रहने वाले सतीश कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा महिलाओं और युवकों की भीड़ इकठ्ठा कर घटना के विरोध में समहरणालय परिसर में जबरदस्ती प्रवेश किया गया और प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया गया एवं उपस्थित सुरक्षा बलो के द्वारा भीड़ को रोकने का भी प्रयास किया गया. वही हंगामे की सूचना पर एसडीपीओ सदर 1, चित्रगुप्तनगर एवं खगड़िया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करते हुए समहरणालय परिसर से भीड़ को बाहर किया गया. इस घटना को नेतृत्व प्रदान करने वाले लोगो की पहचान की गयी, सीसीटीवी फूटेज एवं वीडियो के आधार पर कई उपद्रवियों को भी चिन्हित किया गया है. भीड़ में शामिल लोगो के द्वारा पीड़िता की फोटो और नाम को भी सार्वजनिक कर दिया गया जो कि पॉक्सो अधिनियम की धारा 23 और भारतीय नागरिक संहिता की धारा 72 का उल्लंघन है. मामले को लेकर चित्रगुप्तनगर थाना (कांड सं0-05/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
